Motihari News: मदरसा टीचर की साजिश नाकाम, किडनैपिंग के 36 घंटे बाद चार नाबालिग बच्चियां बरामद
प्रतीकात्मक फोटो
Motihari News: मोतिहारी में चार नाबालिग बच्चियों के अपहरण मामले का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया. सभी बच्चियां सकुशल बरामद कर ली गई हैं, जबकि मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…
मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट
Motihari News: मोतिहारी पुलिस ने एक संवेदनशील मामले का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. बच्चियों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और तत्काल विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई थी.
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
मामला पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र का है. बच्चियों के पिता ने अपनी चार नाबालिग बेटियों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और खुफिया सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया. लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे.
मदरसा शिक्षक निकला मुख्य आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने करसहिंया गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांव के एक मदरसे में शिक्षक के रूप में कार्य करता था. इसी दौरान उसका बच्चियों से संपर्क हुआ. पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक बच्ची को प्रेम-प्रसंग का झांसा दिया और फिर अन्य बच्चियों को भी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की साजिश रची.
मोबाइल बरामद, आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चियों का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. सभी बच्चियों को सुरक्षित परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने किया. शिकारगंज थाना पुलिस और सशस्त्र बलों की टीम ने अभियान में अहम भूमिका निभाई. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










