मोतिहारी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोने के नकली जेवर बेचने वाली 4 महिला ठग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari News Areraj police arrested four women swindlers selling fake gold ornaments

पुलिस के गिरफ्त में महिला ठग गिरोह

Motihari News: अरेराज पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले गिरोह की 4 महिला ठगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हनुमान लॉकेट और टॉप्स समेत 29 पीस संदिग्ध नकली आभूषण बरामद किए गए हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतीहारी के अरेराज से हिमांशु की रिपोर्ट

Motihari News: अरेराज के प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के चोरी के सोने के जेवर के साथ चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिलाओं में तीन बेगूसराय जिले की तथा एक घोड़ासहन की रहने वाली बताई जा रही है.

जेवर बेचने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ीं महिलाएं

पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में फंसकर चारों महिलाएं चोरी के आभूषण को ज्वेलर्स की दुकान में बेचने से पहले ही गिरफ्तार कर ली गईं. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाधा निवासी सपना देवी, सोनी देवी और पूनम देवी तथा घोड़ासहन के बिजबनी निवासी रिंकू देवी के रूप में हुई है.

तीन लाख रुपये के आभूषण बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से सोने के 10 हनुमानी लॉकेट, 15 जोड़ी कान के टॉप्स और दो बाली बरामद की है. बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत स्वर्ण बाजार में करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है.

लगातार मिल रही थी चोरी की शिकायत

थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि मंदिर में भीड़भाड़ वाले दिनों में श्रद्धालुओं के मोबाइल और आभूषण चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसी को देखते हुए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. पुलिस की निगरानी के दौरान इस गिरोह का खुलासा हुआ.

पहले भी पकड़ी गई थीं महिला चोर

थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी चोरी के आभूषण के साथ मुजफ्फरपुर की तीन महिला चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चारों महिलाओं ने पूछताछ में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और गिरोह से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी किए हैं.

गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी के जेवर कहां-कहां बेचे जाते थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन