मोतिहारी में साइबर ठगों के निशाने पर अफसर, एडीएम का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे रुपये

Updated:
विज्ञापन
Motihari Cyber Crime

AI जेनरेटेड फोटो

Motihari Cyber Crime: मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप हैक कर उनके नाम पर रुपये मांगने की कोशिश की. साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई कर अकाउंट रिकवर किया.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Cyber Crime: मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने इस बार प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाया है. अपर समाहर्ता (एडीएम) मुकेश कुमार सिन्हा का व्हाट्सएप हैक कर उनके नाम से लोगों से रुपये मांगने की कोशिश की गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें: मधुबनी में सरफुद्दीन हत्याकांड: 12 दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, शत्रुपट्टी में मातम; नानी बोलीं- “मेरा बाबू वापस ला दो”

शिकायत मिलते ही हरकत में आई साइबर पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा ने तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के बाद साइबर पुलिस सक्रिय हुई और तकनीकी जांच शुरू कर दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट को साइबर ठगों के नियंत्रण से मुक्त करा लिया.

कैसे हुआ हैक? पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर अपराधियों ने किस तकनीक या माध्यम से व्हाट्सएप हैक किया.

इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किस स्थान से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे. मामले की तकनीकी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया में डिजिटल डिवाइस से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

कुछ दिन पहले भी अफसर बने थे निशाना

यह पहला मामला नहीं है. तीन-चार दिन पहले पीएचईडी विभाग के अधीक्षण अभियंता गजेंद्र पासवान का व्हाट्सएप भी साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था.

लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के सोशल मीडिया और मैसेजिंग अकाउंट निशाना बनने से साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी अधिकारी, परिचित या रिश्तेदार के नाम से अचानक रुपये मांगने का संदेश या कॉल आए तो पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि जरूर करें.

बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते या ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर न करें. थोड़ी सी सावधानी आपको साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकती है.

जांच जारी, साइबर गिरोह की तलाश

पुलिस का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है. अधिकारियों का मानना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मानसून में बिहार की ये 7 जगहें बन जाती हैं स्वर्ग, एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का करेगा मन

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन