Motihari: विधायक ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
Motihari: विधायक ने किया सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन

तिरहुत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव ने किया.

विज्ञापन

Motihari: मेहसी. तिरहुत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव ने किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ एक सितम्बर को मोतिहारी में महाभारत के श्री कृष्ण नीतीश भारद्वाज, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सांसद राधामोहन सिंह के द्वारा किया गया, तब से यह सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहा है. इस खेल स्पर्धा में अव्वल आने वाले बच्चों को ज़िलास्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा. इस खेल महोत्सव का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के विजन के अनुरूप युवाओं में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन देशभर में किया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं में खेल, स्पोर्टिंग कल्चर और नेतृत्व को बढ़ावा देना है.मौके पर बीइओ पीतांबर प्रसाद, उमेश यादव, भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, अजय सिंह, रत्नेश सिंह, गोलू खेलानी, सोनू सिंह अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन