Motihari: चकिया में तेल व्यवसायी के घर से भीषण चोरी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: चकिया में तेल व्यवसायी के घर से भीषण चोरी

शहर में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Motihari: चकिया.शहर में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. शनिवार रात बेखौफ चोरों ने केसरिया रोड स्थित व्यवसाई के घर से 10.65 लाख रुपए नगद व लगभग तीस लाख रुपए मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली. घटना को लेकर व्यवसायी विमल अग्रवाल पिता कपिल देव अग्रवाल ने स्थानीय थाने में एक आवेदन दिया है, जिसमे अज्ञात चोरों द्वारा अलमारी में रखे 10.65 लाख रुपए नगद के साथ बड़ी संख्या में आभूषण चोरी किए जाने की बात कही गयी है. चोरी गए आभूषणों में एक सोने का ब्रासलेट,सोने की सात चेन,दो सोने का हार,आठ कान का बाली,पांच सोने का लॉकेट, एक सोने की नथ,सोने की चार चुड़ियां,सोने की चार अंगुठी, पच्चीस चांदी के सिक्के,दो चांदी के कटोरे,चांदी के दो छत्तर,दो बिछिया,दो पायल,दो चम्मच सहित अन्य सामान शामिल हैं. चोरों ने घर में सो रहे कपिल अग्रवाल के कमरे को आगे से बंद घटना को अंजाम दिया. इस दौरान घर के दूसरे हिस्से में रह रहे बिमल अग्रवाल के भाई कमल का दरवाजा भी चोरों ने बंद कर दिया. सुबह करीब चार बजे कपिल अग्रवाल की नींद टूटने पर उन्होंने घर का सामान बिखरा देख आस पड़ोस में इसकी सूचना दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.बताया जाता है कि चोर घर के नीचे तल से दीवार फांद कर अंदर घुसे.घटना के बाद से व्यवसायी का पूरा परिवार सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन