शहर के मीना बाजार में चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों में की लाखों की चोरी

शहर के मीना बाजार में बुधवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. एक-एक कर दुकानों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर ली
मोतिहारी . शहर के मीना बाजार में बुधवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. एक-एक कर दुकानों का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. एक-दो दुकान में चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा, जबकि तीन-चार दुकान से करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरों ने गायब कर दी. शहर के मुख्य बाजार में इस तरह की चोरी की वारदात से पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठने लगे है. गांधी चौक पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी रहती है, जो शहर के मेन रोड में गश्त लगाती है. बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर मीना बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस तरह की घटना पुलिस के लिए चैलेंज है. नाइट गार्ड की सूचना पर व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे. उसके बाद पुलिस को सूचना दी. नगर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा. बताया जाता है कि चोरों ने मीना बाजार में शिवम कुमार की मोबाइल दुकान, सुरेश प्रसाद की किराना दुकान, प्रकाश प्रसाद का जेनरल स्टोर, सोनू कुमार की मोबाइल दुकान व आरिफ रजा के साइबर कैफे का शटर तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया. शिवम की दुकान के 70 हजार कैश व ग्राहकों का रिपेयरिंग के लिए रखा हुआ कीमती मोबाइल चोरी हुई है. वहीं आरिफ रजा के साइबर कैफे से ही सामान गायब है. उनके कैफे से चुराया गया दो प्रिंटर रास्ते में फेंका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. व्यवसायियों ने बताया कि उन्हें रात करीब दो बजे के आसपास नाइट गार्ड ने चोरी की घटना की सूचना दी. नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेज जांच-पड़ताल करायी गयी. बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है. बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




