ePaper

जीवधारा वासिंग पीट जनवरी 2026 में होगा चालू, कंस्ट्रक्शन व रेल लाइन बिछाने का काम पूरा

Updated at : 28 Dec 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
जीवधारा वासिंग पीट जनवरी 2026 में होगा चालू, कंस्ट्रक्शन व रेल लाइन बिछाने का काम पूरा

मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेल खंड के जीवधारा रेलवे स्टेशन पर 49 करोड़ की लागत से वाशिंग पीट का निर्माण पूरा हो चुका है.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुजफ्फरपुर- नरकटियागंज रेल खंड के जीवधारा रेलवे स्टेशन पर 49 करोड़ की लागत से वाशिंग पीट का निर्माण पूरा हो चुका है. महज रेल लाइन के प्वाइंट का काम शेष बाकी है, इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार प्वाइंट का शेष काम दो से तीन दिनों में पूरा हो जायेगा. फिलहाल विभाग से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. सीआरएस आदेश मिलने के साथ ही ट्रेनों की धुलाई का काम भी जीवधारा में आरंभ हो जायेगा. ऐसे में नये साल जनवरी 2026 में वासिंग पीट चालू होने की उम्मीद की जा रही है. बताते चले कि रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग पिछले कई माह से वासिंग पीट निर्माण को ले दिन रात काम में लगा है. वासिंग पीट के निर्माण में ग्राउटिंग के बाद एक रेल लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. इससे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से खुलने वाली दिल्ली व अन्य जगहों की ट्रेन की साफ-सफाई व धुलाई का काम जीवधारा में होगा. अबतक वासिंग पीट के अभाव में बापूधाम मोतिहारी से चलने वाली ट्रेनें धुलाई के लिए मुजफ्फरपुर जाती है. इससे रेलवे को भी नुकसान उठाना पड़ता था. अब जीवधारा वासिंग पीट चालू होने से बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा. वही जीवधारा में ट्रेनों का ठहराव बढ़ जायेगा. इससे यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों के खुलने से जिले के लोग को आवागमन में सुविधा बढ़ जायेगी.

तीन लाइन बिछाने की है योजना

जीवधारा वासिंग पीट में रेल के तीन लाइन बिछाने की योजना है. इनमें एक लाइन को बिछाने के साथ ही वासिंग पीट को चालू कर दिया जायेगा. इसके साथ ही दो अन्य रेल लाइन भी बिछायी जायेगी. तीन रेल लाइन बिछने के बाद एक साथ तीन गाड़ियों की धुलाई का काम हो सकेगा. इससे मुजफ्फरपुर धुलाई के लिए ट्रेनें नहीं जायेगी, इससे रेलवे राजस्व की बचत भी होगी.

मोतिहारी से खुलने वाली ट्रेन

बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार के बीच चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावे बापूधाम मोतिहारी – पाटलिपुत्र इंटरसीटी एक्सप्रेस चल रही है. वही वासिंग पीट के अभाव में मंडूआडीह सहित कई अन्य एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार करना पड़ा, जो बापूधाम मोतिहारी से शुरू हुई और बाद में मुजफ्फरपुर से खुलने लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन