आर्चर की पहली गेंद का शिकार बने अभिषेक शर्मा, गुस्से में दिखीं काव्या मारन

काव्या मारन (बाएं) और अभिषेक शर्मा (दाएं), Pic- Social Media/X
Abhishek Sharma out: आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर ने हैदराबाद के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया. इस जीरो के साथ अभिषेक के नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह एक साल में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सात बार बिना खाता खोले आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Abhishek Sharma out: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के इस सीजन में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने बेहतरीन खेल को दोहराते हुए लगातार दूसरे मैच में पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया. इससे ठीक पहले वाले मुकाबले में जोफ्रा ने अपनी तेज बाउंसर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया था.
पहली गेंद पर गंवाया अपना विकेट
अभिषेक शर्मा ने मैच की शुरुआत से ही हावी होने का फैसला किया था. वह पारी की पहली ही गेंद पर आगे निकलकर एक लंबा हवाई शॉट मारना चाहते थे. लेकिन जोफरा की तेज बाउंसर उनके बल्ले पर सही से नहीं आई. गेंद हवा में सीधे थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई. वहां मौजूद रवि बिश्नोई ने बिना कोई गलती किए एक बेहद आसान कैच लपक लिया. इस तरह अभिषेक अपना खाता खोले बिना वापस लौट गए. टीम की मालकिन काव्या मारन इस विकेट के गिरने के तुरंत बाद कैमरे में काफी निराश और गुस्से में दिखाई दीं.
रोहित और संजू सैमसन हुए पीछे
इस मैच में शून्य पर आउट होने के साथ ही अभिषेक के नाम क्रिकेट का एक बहुत खराब रिकॉर्ड बन गया है. वह एक साल के अंदर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. इस मामले में रोहित शर्मा और संजू सैमसन अब उनसे पीछे हो गए हैं. रोहित शर्मा साल 2018 में और संजू सैमसन साल 2024 में 6-6 बार जीरो पर आउट हुए थे. अभी इस साल का अप्रैल महीना ही चल रहा है और अभिषेक 7 बार अपना विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा चुके हैं.
टी20 में एक साल में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले भारतीय:
- 7 बार – अभिषेक शर्मा, 2026 (18 पारी)
- 6 बार – रोहित शर्मा, 2018 (32 पारी)
- 6 बार – संजू सैमसन, 2024 (32 पारी)
- 5 बार – गुरकीरत सिंह मान, 2013 (19 पारी)
इस साल प्रदर्शन काफी निराशाजनक
साल 2026 अभिषेक के क्रिकेट करियर के लिए अब तक बहुत निराशाजनक साबित हुआ है. जनवरी के महीने से लेकर अभी तक उन्होंने अलग अलग टूर्नामेंट में कुल 18 टी20 मैच खेले हैं. इसमें से पांच बार वह भारत के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल मैच में जीरो पर आउट हुए. हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप में भी उनका बल्ला एकदम शांत रहा था. उस अहम टूर्नामेंट में भी लगातार तीन मैचों में वह एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे.
शिखर धवन के साथ हुए शामिल
अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड केवल पूर्व ओपनर शिखर धवन के नाम पर था. धवन आज से आठ साल पहले यानी साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए मैच की पहली गेंद पर आउट हुए थे. अब अभिषेक भी इसी लिस्ट का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं.
ये भी पढ़ें-
अचानक बदला गया IPL 2026 का शेड्यूल, अब इस मैदान पर भिड़ेंगे चेन्नई और गुजरात, जानें वजह
SRH vs RR: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद की बैटिंग, प्लेइंग इलेवन में हुआ बदलाव
सचिन तेंदुलकर के छलक पड़े आंसू, आशा भोसले को दी आखिरी विदाई, सिराज ने पोती को संभाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




