Motihari: प्रतिबंधित दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: प्रतिबंधित दवा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 गंडकचौक से छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. नेपाल के पर्सा जिला की पुलिस ने वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 गंडकचौक से छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वीरगंज से नारायणघाट जा रही एक इलेक्ट्रिक सवारी कार को रोककर चेकिंग किए जाने के दौरान पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना अंतर्गत फुलवरीया गांव निवासी 30 वर्षीय मो. रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी व्यक्ति चावल के बोरा में नशीली दवा की खेप लेकर जा रहा था. उसके पास से ट्रामाडोल 50 एमजी का कुल 5990 पीस बरामद किया गया गया है. इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस की टीम आवश्यक पूछताछ कर रही है. इसकी पुष्टि जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता डीएसपी किशोर लम्साल ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन