पिकअप व यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर, पिकअप क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 10:02 PM
थाना क्षेत्र के चांदसरैया बजार के निकट मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप व एक यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई.
पीपराकोठी. थाना क्षेत्र के चांदसरैया बजार के निकट मंगलवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप व एक यात्री बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर की तरफ से तेज गति में आ रही पिकअप के चालक ने मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जा रही एक जय माता दी यात्री बस में ठोकर मार दी, जिससे बस का आंशिक भाग क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ठोकर मारने के बाद पिकअप का अगला चक्का ब्रस्ट कर गया. इस दौरान चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और इस तरह एक बड़ा हादसा होते टल गया. कुछ देर के लिए बस यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. बाद में सूचना पर पहूंची 112 नम्बर की पुलिस ने पिकअप को जब्त कर सड़क से हटवाया. उसके बाद यात्रीगण उसी बस से गणतव्य को भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










