Motihari: चकिया गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी उत्सव चकिया

केसरिया रोड स्थित श्री चकिया गौशाला में बुधवार को गोपाष्टमी उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया गया.
Motihari: चकिया. केसरिया रोड स्थित श्री चकिया गौशाला में बुधवार को गोपाष्टमी उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया गया. प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाएं गौ तथा बछड़े का पूजन कर सौभाग्य की कामना करती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण ने आज के ही दिन गायों को चराना आरंभ किया था. धर्मशास्त्रों के अनुसार गौ माता के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास होता है. बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु महिलाएं गाय-बछड़े के पूजन के लिए गौशाला पहुंचती दिखाई दी. सबों ने गौमाता को रंग बिरंगे वस्त्र ओढ़ाकर कुमकुम और हल्दी का तिलक किया. जिसके पश्चात चारा,गुड़, लड्डू खिला सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाली गयी. चकिया गौशाला समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी शिवानी शुभम ने सभी अनुमंडल वासियों को गोपाष्टमी की बधाई देते हुए गोवंश को भारतीय संस्कृति का मजबूत स्तंभ बताया. मौके पर प्रेम चनानी, गोपाल रूंगटा, राजकुमार शर्मा,संजय मोदी, शंभू तुलस्यान, डब्लू प्रेमजी, बिनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




