राजस्थान फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहार के 5 मजदूरों की मौत, सीएम नीतीश ने किया मुआवजे का एलान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Feb 2026 5:05 PM
ब्लास्ट के बाद आग बुझाती दमकल की टीम
Bihar News: राजस्थान के एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में बिहार के 5 मजदूरों की मौत हो गई है. सभी मजदूर मोतीहारी के बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान किया है.
Bihar News: सोमवार सुबह राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा हुआ. एक केमिकल और पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ. समय करीब साढ़े नौ बजे का था. धमाके की आवाज पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में गूंज गई. कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बिहार के 5 मजदूर जिंदा जल गए.
8 मजदूर जिंदा जले
फैक्ट्री में उस समय 25 मजदूर काम कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि 8 मजदूर बाहर नहीं निकल सके. वे जिंदा जल गए. तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक सब खत्म हो चुका था.
5 मृतक मोतिहारी के
प्रशासन के अनुसार मृतकों में 5 मजदूर बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले थे. दो की पहचान सुजान कुमार और मिंटू कुमार के रूप में हुई है. बाकी की पहचान जारी है. कई मजदूर दूसरे राज्यों से भी काम करने आए थे. इसी कारण शिनाख्त में समय लग रहा है.
दिल दहला देने वाला मंजर
रेस्क्यू टीम जब अंदर पहुंची तो हालात भयावह थे. कई शव कंकाल बन चुके थे. जगह-जगह बॉडी पार्ट्स पड़े थे. टीम ने पॉलीथीन में अवशेष इकट्ठा किए. अधिकारियों ने कहा कि धमाका बेहद तेज था. आग ने मजदूरों को संभलने का मौका नहीं दिया.
पुलिस गश्त के दौरान दिखा धुआं
एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी. तभी फैक्ट्री से धुआं उठता दिखा. टीम तुरंत मौके पर पहुंची. आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझी.
सीएम नीतीश ने जताया शोक
नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है. स्थानीय प्रशासन ने शवों को गृह जिलों तक भेजने की बात कही है.
Also Read: सरकारी गाड़ी से टच… फिर युवक पर थप्पड़ों की बरसात, बिहार के BDO का वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










