लापरवाही को लेकर 19 सेविकाओं से स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 9:56 PM

विज्ञापन

पोषण ट्रैक्टर कार्य में लापरवाही करने वाले 19 सेविकाओं से सीडीपीओ ने मांगी स्पष्टीकरण. तीन दिनों के अंदर पोषण ट्रैक्टर पर नए लाभार्थी का नाम जोड़ने का कार्य पूरा नहीं करने वाली सेविकाओं का पोषाहार व मानदेय बंद करने का भी निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

अरेराज. पोषण ट्रैक्टर कार्य में लापरवाही करने वाले 19 सेविकाओं से सीडीपीओ ने मांगी स्पष्टीकरण. तीन दिनों के अंदर पोषण ट्रैक्टर पर नए लाभार्थी का नाम जोड़ने का कार्य पूरा नहीं करने वाली सेविकाओं का पोषाहार व मानदेय बंद करने का भी निर्देश दिया गया है. सीडीपीओ ने बतायी की विभाग के निर्देश पर परियोजना को सभी सेविकाओं को बार बार निर्देश दिया गया कि पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी केंद्र के सभी लाभार्थियों का नाम ससमय जोड़ा जाय. निर्देश के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11, 116, 118, 125, 136, 162, 02, 07, 142, 156, 18, 43, 49, 87, 88, 64, 72, 73, 38 के सेविका के द्वारा पोषण ट्रैक्टर एप्लिकेशन पर गर्भवर्ती, प्रसूति ,0 से 06 माह, 06 माह से 03 वर्ष व 03 वर्ष से 06 वर्ष के लाभार्थियों का नाम नही जोड़ा गया है. वरीय पदाधिकारी के आदेश नहीं मानने, कार्य में लापरवाही को लेकर सभी सेविकाओं से 24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग किया गया है. वहीं तीन दिनों में पोषण ट्रैक्टर एप्लिकेशन पर शत प्रतिशत नाम जोड़ने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कार्य पूरा नही करने वाले सेविका का पोषाहार व मानदेय दोनों बाधित रहेगा. इसकी सारी जवाबदेही सेविका की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन