ePaper

28 तक होगा फस्ट सूची के छात्रों का नामांकन

Updated at : 08 Jun 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
28 तक होगा फस्ट सूची के छात्रों का नामांकन

जिले के प्लस टू स्कूलों में 11 वीं में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फस्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिले के प्लस टू स्कूलों में 11 वीं में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फस्ट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इसी के साथ प्लस टू स्कूलों में नामांकन भी शुरू हो गया है. बोर्ड ने 10 जून तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की थी. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 28 जून तक कर दिया है. मेरिट लिस्ट में नाम आने के आद छात्र-छात्राओं को नामांकन की तैयारी कर लेनी होगी. ताकि एडमिशन में कोई दिक्कत ना आये. स्कूल में नामांकन के समय आपको कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म व इंटिमेशन लेटर दो- दो प्रति में देना होगा. ये दोनों कागजात ओएफएसएस पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावे आपको आधार कार्ड की छायाप्रति देनी होगी. अंक पत्र व प्रवेश पत्र की छाया प्रति देनी होगी. यदि छात्र अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, तो आपको जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति भी जमा करना होगा.यदि छात्र मैट्रिक किसी दूसरे स्कूल से किया है, तो छात्र को अपने पुराने विद्यालय का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना होगा. यदि उसी विद्यालय में इंटर में एडमिशन ले रहे हैं, जहां से मैट्रिक की है, तो इन दाेनों कागजातों की कोई जरूरत नहीं होगी. बिहार बोर्ड के अलावे सीबीएसइ या किसी दूसरे बोर्ड से 10वीं पास करने वाले छात्रों को ओरिजिनल माइग्रेशन सर्टीफिकेट देना होगा. इसके अलावे पासपोर्ट साइज के तीन फोटो जमा करना हाेगा.

निर्धारित शुल्क में करना है एडमिशन,रसिद देना है अनिवार्य

नामांकन कराने वाले छात्रों से बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क हीं विद्यालय द्वारा छात्रों से ली जानी है यदि इससे अधिक लेने की शिकायत डीइओ कार्यालय को मिलती है तो कार्रवाई होगी और इसके जिम्मेवार संस्था के प्रधान होगे.डीइओ संजीव कुमार ने इसके लिए प्रधानाध्यापकों व प्राचार्यो को पत्र लिखा है.इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव ने बताया कि नामांकन के लिए विद्यालयों के द्वारा जो भी शुल्क लिया जाता है उसका रसिद छात्रों को देना अनिवार्य है.ऐसा नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरूरद्ध कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन