Motihari : शराब को ले पैसा न देने पर युवक से मारपीट, मौत

छतौनी थाना के बरियारपुर वार्ड नंबर 44 में हुई मारपीट में एक युवक की माैत हो गयी.
Motihari : मोतिहारी. छतौनी थाना के बरियारपुर वार्ड नंबर 44 में हुई मारपीट में एक युवक की माैत हो गयी. मृतक रोहित कुमार उर्फ गोलू (25) पिता राजेन्द्र साह बड़ा बरियारपुर का रहने वाला है. इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मृतक की मां शीला देवी ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि मेरा छोटा बेटा अंशु कुमार (रोहित का छोटा भाई) दुर्गा चौक पर अंडा का दुकान चलाता है. वह मंगलवार की रात 09 बजे अंडा बेचकर घर वापस लौट रहा था. इस दौरान घर के समीप अंशु को आरोपितों ने घेर कर एक हजार रुपया शराब पीने के लिए मांगा, लेकिन पैसा नहीं देने पर मारपीट करने लगे. इसी बीच रोहित कुमार बचाने आया तो उसे भी मारापीटा गया. वह भाग कर घर में गया, वहां भी घर में घुसकर मारापीटा, जिससे सीने में दर्द हुआ, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर, छतौनी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




