ePaper

Motihari news: रामनवमी में जुलूस के दौरान डीजे व धारधार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 05 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari news: रामनवमी में जुलूस के दौरान डीजे व धारधार हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध

रामनवमी को लेकर शनिवार को शहर के मुख्य पथ स्थित थाना परिसर में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

Motihari news : रक्सौल. रामनवमी को लेकर शनिवार को शहर के मुख्य पथ स्थित थाना परिसर में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने कहा कि सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन दी गयी है. उसी के अनुसार गाइडलाइन का पालन करना है. रामनवमी की जुलुस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. डीजे का उपयोग करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि जुलुस के दौरान किसी प्रकार की धारधार हथियार का प्रदर्शन नहीं करना है. उन्होंने कहा कि शहर के सभी चौक-चौराहें पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी. किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई तय है. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी की पर्व मनाने की अपील की. मौके पर बीडीओ जयप्रकाश, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, वार्ड पार्षद रवि कुमार गुप्ता, दिग्विजय पार्थ, नायाब आलम, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, प्रेम कुमार, मदन प्रसाद गुप्ता, चंचल राय, कमलेश कुमार सहित एसएसबी के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे. वही बैठक के बाद रक्सौल अनुमंडल प्रशासन व एसएसबी के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर शहर के मेन रोड, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड आदि का परिभ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन