ऑर्केस्ट्रा डांसर पति का हत्यारा गिरफ्तार

मननपुर गांव में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा डांसर के पति की हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
गोविंदगंज. पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह मननपुर गांव में छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा डांसर के पति की हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मननपुर गांव का भुवर यादव है, जिसे गहन पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताते चले कि नवादा पंचायत के मननपुर गांव में रमेश मुखिया द्वारा संचालित ऑर्केस्ट्रा पार्टी में हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव का टुनटुन सहनी बंगाल की अपनी पत्नी नर्तकी खुशी के साथ काम करता था. इस दौरान अक्टूबर वर्ष 2023 में संचालक ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पति टुनटुन की हत्या कर शव सहित पत्नी खुशी को गायब कर दिया था. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










