ePaper

Motihari:छठ पर्व पर खरीददारी के लिये उमड़ रही भीड़,

Updated at : 26 Oct 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:छठ पर्व पर खरीददारी के लिये उमड़ रही भीड़,

लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के पहले खरीददारी के लिये ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

मधुबन. लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के पहले खरीददारी के लिये ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है.जिससे बाजार में चारों तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही है. किराना दुकान,फल, मिठाई,कपड़ा व परचून दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है. काफी संख्या में दूसरे प्रदेशों से लोग छठ पर्व में आ रहे हैं, जिससे बाजार में भीड़ देखी जा रही है. हालांकि इ-कामर्स के युग में आनलाइन खरीददारी भी खूब हो रही है. मलंग चौक, गांधीनगर चौक, इंस्पेक्टर चौक व मेला बाजार में जाम की स्थिति: बाजार में छठ पर्व के लिये खरीददारों की ऐसी भीड़ है कि मलंग चौक पर मधुबन सेंट्रल स्कूल से लेकर हरदिया पुल तक व मिडिल स्कूल तक,मेलाबाजार रोड, इंस्पेक्टर चौक, गांधीनगर चौक,सिनेमा हॉल रोड में जाम से खरीददारी करने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि जिला पुलिस बल के जवानों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिये लगाया गया है.पुलिस की गश्ती दल भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन