Motihari : पिस्टल व तीन कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 4:31 PM
भोपतपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया .
Motihari : कोटवा. भोपतपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया . मिली जानकारी के अनुसार कोटवा थाना क्षेत्र के राजा बाबू को पुलिस ने विशुनपुर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस और लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर बरामद बरामद की गई. जब्त मोबाइल की जांच करने पर कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं, जिनमें आरोपी को उसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया है. पुलिस ने युवक से हथियार की प्राप्ति के स्रोत के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह हथियार का इस्तेमाल किन घटनाओं में करता था और उसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय तो नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










