ePaper

Motihari: मॉनसून से पहले पूरा करें नगर विकास की सभी योजनाएं : सुनील

Updated at : 07 Apr 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: मॉनसून से पहले पूरा करें नगर विकास की सभी योजनाएं : सुनील

मॉनसून आने से पहले नगर विकास की सभी योजनाओं को हर हाल में पूरा करने का निर्देश प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया है.

विज्ञापन

Motihari:मोतिहारी . मॉनसून आने से पहले नगर विकास की सभी योजनाओं को हर हाल में पूरा करने का निर्देश प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने अधिकारियों को दिया है. कहा है कि योजनाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतें मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. सोमवार को समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन भवन के सभागार में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम टास्क दिये और उसका समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बुडको के कार्यपालक अभियंता ने इस दौरान बताया कि अभी तक मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत कल 73 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें से 72 की निविदा निकाली जा चुकी है. यह कुल 15 करोड़ की राशि की योजनाएं हैं.

बताया कि आयुक्त के स्तर से लगभग 18 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद निविदा निकाला जाएगा. मंत्री ने कहा कि जो भी निविदाएं निकल गई है उसके एजेंसी का चयन करते हुए एजेंसी को शीघ्र कार्यादेश निर्गत किया जाए. मंत्री के पूछने पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 15 मई तक चयनित एजेंसी से एग्रीमेंट करके योजनाओं से संबंधित कार्योदेश निर्गत कर दिया जाएगा. बताया कि लगभग 30 करोड़ की राशि से मोतीझील के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. अभी जलकुंभी हटाने के लिए मशीन मंगाया गया है.झील के किनारे पथ निर्माण विभाग के द्वारा सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा.

वार्ड पार्षदों को भी दें योजनाओं की पूरी जानकारी

मंत्री ने कहा कि जो नियम है उसका पूर्ण अनुपालन कराई जाए तथा कार्य से संबंधित गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए. कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों से कार्य में पूरी पारदर्शिता रखने का निर्देश देते हुए कहा कि किस योजना में कितनी राशि प्राप्त है, उसकी जानकारी वार्ड पार्षद को निश्चित रूप से दिया जाए. कौन सी योजना ली जा रही है और किस तरह कि योजना पर कार्य चल रहा है इसकी भी जानकारी वार्ड पार्षद को दिया जाए. कहा कि चयनित योजना वार्ड पार्षदों की बैठक में पास होनी चाहिए तथा बैठक से संबंधित नियमित रूप से प्रोसिडिंग निकाली जाए. साथ ही उसका अनुपालन प्रतिवेदन सभी संबंधित वार्ड पार्षद को समय पर उपलब्ध करा दी जाए.

बैठक की सूचना एक सप्ताह पूर्व वार्ड पार्षदों को दें

मंत्री ने कहा कि योजना के चयन से संबंधित बैठकों की सूचना सभी वार्ड पार्षदों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व दें. योजना के प्रारंभ में ही योजना से संबंधित स्थल पर एक सूचनापट्ट लगवा दी जाए जिस पर योजना से संबंधित सारा डिटेल्स अंकित रहे कि अमुक काम कितनी राशि की है , योजना कब पूर्ण होगी, किस एजेंसी के द्वारा कार्य किया जा रहा है, एजेंसी का मोबाइल नंबर एवं संबंधित कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर भी अंकित कराई जाए.

बैठक में ये थे मौजूद

विधायक प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी, श्याम बाबू यादव, शालिनी मिश्रा, पवन कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंहा, विधान पार्षद डॉ.खालिद अनवर, डॉ.वीरेंद्र नारायण यादव,डीएम सौरभ जोरवाल, उसपी स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त सौरव सुमन यादव सहित नगर विकास के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन