ढाका में लाखों रुपए ले चिटफंड कंपनी फरार

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :29 Mar 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
ढाका में लाखों रुपए ले चिटफंड कंपनी फरार

ढाका नगर परिषद के मदनी टोला में अवस्थित एक चिट फंड नन बैंकिग कंपनी लोन देने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है.

विज्ञापन

सिकरहना. ढाका नगर परिषद के मदनी टोला में अवस्थित एक चिट फंड नन बैंकिग कंपनी लोन देने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है. कंपनी के फरार होने की जानकारी मिलते हैं कंपनी के मदनी टोला कार्यालय पर दर्जनों की संख्या ठगी के शिकार लोग पहुंच गए और हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया. मुद्रा कैपिटल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी गलोगों को ग्रुप लोन देने की बात कहती थी. लोन देने के नाम पर लोगों से निबंधन, सेवा शुल्क, प्रोसेसिंग फी,बीमा वगैरह के नाम पर ढाई से तीन हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराती थी. शनिवार को कई लोगों को लोन देने के लिए बुलाया गया था. वे लोग ऑफिस पर पहुंचे तो कार्यालय बंद देख भौचक रह गये. इसकी सूचना फैली तो लोन लेने के नाम पर ठगी के बने बहुत सारे लोग वहां पहुंच गए. पीड़ित शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनारायणा गांव निवासी मुन्ना पासवान ने बताया कि मेरे ही गांव में पचासों लोगों से लोन देने के नाम पर राशि जमा कराया गया था. बडहरवा सीवन की अनीता देवी ने बताया कि बत्तीस हजार रुपये हम लोगो से लिया गया है.कंपनी के लोग ऑफिस में ताला लगाकर फरार है. थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन