Motihari: उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चैती छठ का समापन

चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का अनुष्ठान शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हो गया.
Motihari: मोतिहारी. चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का अनुष्ठान शुक्रवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. उसके बाद व्रतियों द्वारा प्रसाद का वितरण कर पारण किया गया. इस महापर्व को लेकर पिछले एक पखवाड़े से तैयारी चल रही थी. परिजनों द्वारा घर की साफ-सफाई करायी जा रही थी. इस व्रत को करने के लिए दूर-दूर से लोग अपने घर आये हुए थे. इस चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय, उसके बाद खरना, तीसरे दिन संध्याकालीन सूर्य को अर्ध्य तथा चौथे दिन उदयीमान सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया गया. इस अनुष्ठान के चौथे दिन के अहले सुबह कोशी जलाया जाता है. किसी के यहां 12 कोशी होती है तो किसी के यहां 24 कोशी जलाया जाता है. उसके बाद सुबह छठ घाटों पर दउरा लेकर सपरिवार आने का सिलसिला शुरू हो गया. इस दौरान व्रतियों द्वारा नदी, तालाबों में खड़ा होकर छठ मईया को अर्ध्य दिया गया. अर्ध्य देने के बाद व्रतियों द्वारा छोटे को आर्शिवाद एवं बड़ों से आर्शिवाद लिया गया. उसके बाद घाटों पर ही प्रसाद का वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




