Motihari: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत की, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत की, एक घायल

शीतलपुर चौक के पास ई-रिक्शा व बाईक के आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई.

विज्ञापन

Motihari: चकिया.थाना क्षेत्र के शीतलपुर चौक के पास ई-रिक्शा व बाईक के आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई.घटना में बाइक पर सवार एक अन्य घायल हो गया.मृतक की पहचान मेहसी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी मो. सुलेमान के पुत्र मो अमजद(20) के रूप में हुई है.जबकि घायल की भी पहचान उसी गांव निवासी छोटू पिता मो ननकीर के रूप में बताई गई है.दोनों को आनन-फानन में एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया तथा घायल मो छोटू का इलाज किया जा रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जमा हो गई .परिजनों के विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि मो अमजद अपनी बाइक पर एक सहयोगी के साथ केसरिया स्थित अपनी बहन के ससुराल जा रहा था.इसी दौरान घटनास्थल के पास लापरवाह ई-रिक्शा चालक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. मृतक भाई बहन में सबसे छोटा था तथा बारहवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है.सुचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन