बिहार में रैली रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, पैक्स प्रत्याशी के समर्थकों ने की पत्थरबाजी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Nov 2024 1:46 PM
Bihar PACS Election: बिहार के मोतिहारी में पैक्स चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है. पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है. घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी की बताई जा रही है.
Bihar PACS Election: बिहार के मोतिहारी में पैक्स चुनाव की रैली रोकने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया है. पुलिस टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी है. घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गुआबारी की बताई जा रही है. बलुआ गुआबारी में सेकेंड फेज में बुधवार को पैक्स चुनाव होने वाला है. इस घटना की पुष्टि एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है. उन्होंने बताया है कि जांच टीम का गठन कर दिया गया है.
घटनास्थल से जान बचाकर भागी पुलिस
बता दें कि चुनाव को लेकर 48 घंटा पहले सोमवार की शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया. मंगलवार की सुबह बलुआ गुआबारी पंचायत के पैक्स प्रत्याशी प्रवेज आलम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली पर थे. इसकी सूचना कुडवा चैनपुर पुलिस को लगी. पुलिस मौके पर पहुंच रैली रोकने को कहा. जिससे आक्रोशित होकर समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. खुद को भीड़ के बीच घिरता देख पुलिस वहां से भाग निकली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गया में लगी वोटरों की लंबी कतार
भोजपुर जिले के आरा, कोईलवर और संदेश प्रखंड की 42 पैक्स समितियों में मतदान शुरू हो गया है. तीनों प्रखंडों में 112 अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के भाग्य का फैसला मतदाताओं के हाथ में है. वहीं गया में भी पुरुष और महिलाएं मतदान में जमकर हिस्सा ले रहे हैं. सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है.

Also Read: बिहार में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, भाजपा नेता ने कहा- लोकतंत्र पर हमला
5 फेज में 6289 पैक्सों के लिए होगी वोटिंग
बता दें कि 5 फेज में प्रदेश के 6289 पैक्सों के लिए वोटिंग होनी है. इस चुनाव में कुल 61 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 20 लाख वोटर्स करेंगे. इसको लेकर राज्य में 19 हजार 825 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. वहीं, मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण 93 पैक्स के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










