चकिया में एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अपराध नियंत्रण पर फोकस

Updated:
विज्ञापन
पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी | Prabhat Khabar Network

पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने चकिया थाना का अचानक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Motihari News: चकिया थाना का शनिवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने औचक निरीक्षण किया. एसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिस पदाधिकारियों और जवानों में हलचल मच गई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, केस निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धीरज कुमार, अरविंद कुमार और थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Chakia News: लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसपी ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अनुसंधान में तेजी लाने को कहा. एसपी ने फरार वारंटियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

शराब और मादक पदार्थ तस्करों पर कसेगा शिकंजा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने शराब माफियाओं और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज करने को कहा. उन्होंने अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया. पुलिस अधिकारियों से अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा गया.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती, अपराधियों की गतिविधियों पर नजर और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

निरीक्षण के बाद एसपी ने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. सभी पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोतिहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विजय जुलूस में गूंजे नारे


विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन