कटाव रोकने का काम या लापरवाही? ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री पर उठाए गंभीर सवाल
विरोध जताती महिलाएं
संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया तिवारी टोला के समीप गंडक नदी में चल रहे कटावरोधी कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है. उन्होंने निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने इसकी स्वतंत्र जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
Sangrampur News: संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया तिवारी टोला के समीप गंडक नदी में चल रहे कटावरोधी कार्य का शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसकी स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की गई तो बाढ़ के दौरान पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो सकती है.
निर्माण सामग्री और तकनीक पर उठाए सवाल
विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बांस रोल के निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है.
उनका कहना है कि निर्माण में पतले और कमजोर बांसों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि बांसों को मजबूत सामग्री के बजाय साधारण रस्सी से बांधा जा रहा है.
"पहली बाढ़ में बह सकती है संरचना"
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि मजबूत एंकरिंग और मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया गया तो बांस रोल पहली ही बाढ़ में बह सकती है.
उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में कटावरोधी कार्य का उद्देश्य पूरा नहीं होगा और नदी किनारे बसे लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा.
स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान किरण देवी, चंद्रवती देवी, तितली कुंवर, सुगंती देवी और बच्ची देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से निर्माण सामग्री, स्वीकृत डिजाइन (डीपीआर) और कार्य की गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने तथा जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
समाचार लिखे जाने तक इस मामले पर जल संसाधन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए