मोतिहारी में एक ही पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों पहले से थे शादीशुदा और बाल-बच्चेदार

Updated:
विज्ञापन

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी जिले के सोनबरसा गिरि टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही पेड़ पर प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन

मोतिहारी प्रेमी युगल शव: मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा गिरि टोला के सरेह में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई. यहां एक ही पेड़ पर फंदे से लटके युवक और महिला के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सरेह की ओर निकले ग्रामीणों ने जब दोनों के शव लटके देखे तो यह खबर आग की तरह फैल गई. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची हरसिद्धि थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की.

विज्ञापन

Motihari Lovers Death: गमछे और दुपट्टे के फंदे से झूलते मिले शव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के शव एक ही पेड़ पर गमछे और दुपट्टे के सहारे लटके हुए पाए गए. शुरुआत में स्थानीय लोग उनकी पहचान नहीं कर सके. इसके बाद किसी ने दोनों की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी. वीडियो और तस्वीरें वायरल होते ही परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की. मृतक की पहचान पकड़िया निवासी योगेंद्र बैठा के 30 वर्षीय पुत्र भोला बैठा और महिला की पहचान सनाउल्लाह मियां की दूसरी पत्नी सफीना खातून के रूप में हुई.

Image

गुरुवार दोपहर से लापता थे दोनों, आमने-सामने था घर

परिजनों ने बताया कि दोनों के घर आमने-सामने हैं. गुरुवार दोपहर से ही भोला बैठा और सफीना खातून अपने-अपने घरों से अचानक गायब हो गए थे. परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार सुबह जब दोनों के फंदे से लटके होने की खबर आई तो परिवारों में कोहराम मच गया. दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चार साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, परिजन करते थे मना

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और दोनों को लगातार समझाते-बुझाते व डांटते भी थे. हालांकि वे अपनी जिद पर अड़े रहे. भोला अपने पीछे पत्नी, मां और बच्चे छोड़ गया है, जबकि सफीना खातून का एक बेटा और एक बेटी है. सफीना के पति सिलाई का काम करते हैं, वहीं भोला का परिवार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़ा है.

Image

प्रेम-प्रसंग या कुछ और? सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस यह जानने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया या फिर इस घटना के पीछे कोई अन्य साजिश तो नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें... पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन