जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज की पहल, रोटरी क्लब ने दो बच्चों को भेजा हावड़ा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के अधिकारीगण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोटरी क्लब मोतिहारी ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है. क्लब जरूरतमंद बच्चों के निःशुल्क ऑपरेशन के साथ-साथ उनके रहने और खाने का खर्च भी उठाएगा.

विज्ञापन

Motihari News: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी ने पहल शुरू की है. क्लब की ओर से जरूरतमंद बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. अभियान के पहले चरण में दो बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल भेजा गया है. बच्चों के ऑपरेशन के साथ उनके रहने और खाने का खर्च भी क्लब की ओर से वहन किया जाएगा.

विज्ञापन

दो बच्चों को अभिभावकों के साथ हावड़ा भेजा गया

ज्ञानबाबू चौक स्थित अंबिका डेंटल हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के बाद दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ हावड़ा भेजा गया. वहां नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दोनों का ऑपरेशन किया जाएगा. रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी और अस्पताल के सहयोग से यह इलाज पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा.

आर्थिक कमजोरी के कारण इलाज से वंचित नहीं होंगे बच्चे

पूर्व जिलापाल रो. बिंदु सिंह ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग का इलाज काफी महंगा होता है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बच्चों का ऑपरेशन कराना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में रोटरी क्लब की यह पहल जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होगी. क्लब का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे को इलाज से वंचित नहीं होना पड़े.

ऑपरेशन के साथ रहने-खाने का खर्च भी उठाएगा क्लब

गिफ्ट ऑफ लाइफ परियोजना के सह-अध्यक्ष रो. डॉ. अमित ने बताया कि दोनों बच्चों का ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी और नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से पूरी तरह निःशुल्क होगा. बच्चों के इलाज के दौरान उनके रहने और खाने की व्यवस्था का खर्च भी क्लब की ओर से उठाया जाएगा.

एक बच्चे के इलाज में चार से पांच लाख रुपये तक खर्च

रोटरी क्लब के सचिव रो. राहुल अग्रवाल ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित एक बच्चे के इलाज पर करीब चार से पांच लाख रुपये तक खर्च आता है. क्लब जरूरतमंद बच्चों के इलाज का खर्च वहन करेगा. उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि यदि किसी बच्चे को जन्मजात हृदय रोग है तो उसके अभिभावक रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी से संपर्क कर सकते हैं.

रोटरी क्लब के सदस्यों ने जताई प्रतिबद्धता

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रो. अभिमन्यु कुमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विवेक गौरव, रो. विभूति नारायण सिंह, रो. कृष्णा राजगढ़िया, रो. धर्मेंद्र सिंह, रो. महेश प्रसाद सिन्हा, रो. संजय जायसवाल, रो. उज्ज्वल जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. क्लब ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोतिहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विजय जुलूस में गूंजे नारे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन