भोज खाकर लौट रहे युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

Published at :04 Mar 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
भोज खाकर लौट रहे युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

बनकट गांव में मटकोर पूजा का भोज खाकर लौट रहे विपिन कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में मटकोर पूजा का भोज खाकर लौट रहे विपिन कुमार को बदमाशों ने चाकू मार घायल कर दिया. उसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना को लेकर विपिन की मां रीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने सुरज कुमार, सोनू कुमार, विनोद कुमार दास, लालू कुमार दास, प्रमोद कुमार दास, जीत कुमार को नामजद व पांच-सात अज्ञात को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि विपीन सोमवार की रात बनकट के रामज्ञा दास के घर आयोजित पूजा-मटकोर में भोज खाने गया था. वापस लौते समय बीच रास्ते में पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसे घेर लिया, उसके बाद चाकू व रड से मार उसे बूरी तरह जख्मी कर सभी फरार हो गये. बदमाशों ने पॉकेट से पांच हजार कैश भी छीन लिया. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन