Motihari: दोस्तों के साथ स्नान करने गया किशोर सिजुआ नदी में डूबा
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 5:59 PM
शिकारगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव स्थित सिजुआ नदी की उपधारा में दोस्तों के साथ मंगलवार की दोपहर स्नान करने गया एक किशोर डूब गया है.
Motihari: चिरैया. शिकारगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव स्थित सिजुआ नदी की उपधारा में दोस्तों के साथ मंगलवार की दोपहर स्नान करने गया एक किशोर डूब गया है. डूबे हुए किशोर की पहचान सेमरा सगरदिना गांव निवासी शेख वोजैर के पुत्र आरीफ आलम (15) के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पुरी जानकारी जुटाने में लगी है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नदी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था. इसी क्रम में वह नदी की उपधारा के गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण वह डूब गया. साथ स्नान करने वाले दोस्तों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे. उसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतर कर खोजना शुरू कर दिया है. लगभग दो घंटे बाद भी किशोर को नदी में खोजा नहीं जा सका है. सूचना मिलते ही सीओ आराधना कुमारी व राजस्व कर्मचारी सुरजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. सीओ ने जिला आपदा प्रबंधन विभाग से एसटीआरएफ टीम भेजने की मांग किया है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह नदी की तेज धारा में बह कर दूर चला गया है. घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है. उसकी माता अनवरी बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










