Motihari: लीची बागान में बने झोपड़ी से 65 पेटी शराब जब्त
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 4:54 PM
कोठिया हरिराम गांव स्थित अनुज कुमार के लीची बागान में बने झोपड़ी से 63 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया.
Motihari: मेहसी. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोठिया हरिराम गांव स्थित अनुज कुमार के लीची बागान में बने झोपड़ी से 63 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया, जिसकी मात्रा करीब 558 लीटर है. वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर भाग निकले. जब्त शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपया बताया जा रही है. थानाध्यक्ष शानू गौरव ने बताया की कारोबारियों की पहचान कर ली गयी है. छापामारी टीम में एएसआई कृष्ण मोहन कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे. वहीं फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










