ePaper

Motihari: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 567 खिलाड़ियों ने कियाअपने खेल का प्रदर्शन

Updated at : 12 Apr 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 567 खिलाड़ियों ने कियाअपने खेल का प्रदर्शन

पूर्वी चंपारण जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए यादगार बना.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए यादगार बना. संघ केअध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ने कहा कि प्रतियोगिता में 567 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया. आयोजन खेल के प्रति बच्चों में बढ़ते रुझान का प्रतीक है और भविष्य में चयनित खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा.डॉ. शरण ने ””मेडल लाओ, नौकरी पाओ”” जैसे सरकारी अभियानों का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ा रहे हैं. सचिव अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और तकनीकी स्टाफ का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि शैलेन्द्र मिश्र बाबा, सुनिल कुमार, अमित कश्यप, भानू प्रकाश, अरुण गुप्ता, हीरा लाल प्रसाद, शुभम कुमार तिवारी और रवि कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

इस दौरान समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरीय उप समाहर्ता और जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार,डॉ कुमार सौरभ संघ उपाध्यक्ष और उप मेयर डॉ लालाबाबू प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया.मौके पर अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, संजय कुमार टूना, उमेश प्रसाद साह, ऋषि राज, संजय वर्मा, हरेंद्र प्रसाद, रुस्तम आलम, चंदा कुमारी, जयंत कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आशीफ सेतु कुमार, दीक्षा श्रीवास्तव, रविराज, विकास कुमार आदि सक्रिय रहे.

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार

60 मीटर दौड़:1. कृति सिंह 2. साक्षी कुमारी 3. रिंकी कुमारी

600 मीटर दौड़:

1. कृति सिंह 2. दीपांजलि कुमारी3. पीहू कुमारीऊंची कूद (U-14 बालिका):1. दीपांजलि कुमारी 2. अफ्सा प्रवीण 3. अनुष्का पंडित

बालक वर्ग अंडर -16

100 मीटर दौड़:

1. सावन कुमार 2. विपुल कुमार 3. गुलरेज अहमद600 मीटर दौड़:1. हिमांशु कुमार 2. किशन कुमार 3. सुमित कुमार

अंडर-15 बालक ऊंची कूद:

1. अयनांश चौधरी 2. कुणाल कुमार 3. अमित कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन