Motihari: पिकअप पर लदे 29 कार्टन विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पिकअप पर लदे 29 कार्टन विदेशी शराब जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिकअप पर लदे 29 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिकअप पर लदे 29 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि महंदा के एक बागीचे से पिकअप पर लदे 29 कार्टूनों से 1554 बोतल विदेशी जब्त किया गया, जिसमें सभी शराब रॉयल स्टेट पाया गया. बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस उक्त बागीचे में छापेमारी करने पहुंची, परंतु पुलिस वाहन के पहुंचे के पूर्व सभी भाग चुके थे. बताया जाता है कि उक्त शराब रात्रि में होम डिलीवरी के लिए रखा गया था. चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में पुलिस सहित 112 डायल की पुलिस सक्रिय है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मनीष कुमार, शशिभूषण कुमार, 112 टीम के राकेश पाल सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन