ePaper

पूर्वी चंपारण से बैतुल्लाह पर जायेंगे 181 आजमीन-ए-हज

Updated at : 18 Apr 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण से बैतुल्लाह पर जायेंगे 181 आजमीन-ए-हज

पूर्वी चंपारण जिले से इस बार 181 आजमीन-ए- हज बैतुल्लाह पर जायेंगे. अगले माह उनकी उड़ान गया एयरपोर्ट से होगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले से इस बार 181 आजमीन-ए- हज बैतुल्लाह पर जायेंगे. अगले माह उनकी उड़ान गया एयरपोर्ट से होगी. इसको ले तैयारी शुरू कर दी गयी है. जाने से पहले उन्हें अंजुमन इस्लामिया के दफ्तर में प्रशिक्षण दिया जायेगा और हज के सभी अरकानों की जानकारी दी जायेगी. वहीं स्वास्थ्य विभाग मेडिकल जांच करेगा और टीका लगायेगा. इसको ले अंजुमन इस्लामियां रियासती हज कमेटी,हज भवन पटना के मार्गदशन व निर्धारित समय के एलान की प्रतिक्षा कर रहा है. जैसे ही हज भवन से मार्गदर्शन आयेगा उसके तुरंत बाद प्रशिक्षण व टीका के कार्यो को अंजाम दिया जाएगा. अंजुमन के सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कई बड़े उलेमा आते हैं और हज से जुड़ी तमाम गतिविधियों से अवगत कराते हैं. यहां से आजमीन-ए- हज निर्धारित समय पर पटना हज भवन जायेंगे. वहां भी ट्रेनिंग के साथ दुआ होगी और गया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और वे सही सलामत अपनी मंजिल पर पहुंच जायें,इसके लिए पूरी व्यवस्था रहती है. जिले के ढाका प्रखंड से आजमीन-ए-हज की संख्या अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन