उच्च माध्यमिक व इंटर कॉलेजों में 11वीं वार्षिक परीक्षा शुरू

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में सोमवार को जिले के उच्च माध्यमिक व इंटर कॉलेजों में 11 वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई.
मोतिहारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में सोमवार को जिले के उच्च माध्यमिक व इंटर कॉलेजों में 11 वीं के छात्रों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई.परीक्षा दो पालियो में हुई. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से 5.15 बजे तक संचालित हुई.दो पालियो की परीक्षा मे आरंभ के 15 मिनट का समय प्रश्न पत्रों को पढ़ने व समझने के लिए निर्धारित था.प्रथम पाली में फिजिक्स,फिलॉस्फि,इंटरप्रेन्याेरसिप व फंडामेंटल कोर्स की परीक्षा हुई. वहीं द्वितीय पाली में पोल साइंस,एकांउटेंसी,केमिस्ट्री व इलेक्ट्रिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर वन की परीक्षा हुई. डीपीओ माध्यमिक नित्यम कुमार गौरव ने उच्च विद्यालय जीवधारा में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया . बताया कि 11 वीं की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है.इस परीक्षा में 11वीं के सभी छात्रों की उपस्थिति व परीक्षा में पास होना अनिवार्य है.अन्यथा कि स्थिति में 12 वीं में नामांकन नहीं होगा.बताया कि परीक्षा संपन्न होने पर विभागीय निर्देश के आलोक में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी.डीपीओ ने बताया कि प्रथम दो दिनों की परीक्षा के प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों को प्राप्त हो चुका है. कुछ विद्यालयों ने कुछ विषयों के प्रश्न पत्र नहीं ले जा सके है उन्हे सूचना देकर कर बुलाया जा रहा है. सभी प्रधानाध्यापकों को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने का निर्देश दिया गया है. मुजिब बालिका प्ल्स टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार चौधरी ,मंगल सेमिनरी के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार, जिला स्कूल के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने बताया कि 11वीं की परीक्षा शुरू हो गई है.शत प्रतिशत बच्चें उपस्थित हो रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




