112 पुलिस टीम पर हमला, जवान चोटिल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बरियरिया गांव में 112 पुलिस टीम पर सोमवार की देर संध्या हमला कर दिया गया, जिसमें पुलिस जवान चोटिल हो गए.
विज्ञापन
संग्रामपुर. थाना क्षेत्र के बरियरिया गांव में 112 पुलिस टीम पर सोमवार की देर संध्या हमला कर दिया गया, जिसमें पुलिस जवान चोटिल हो गए. वहीं गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त करने के लिए लाठी डंडा वह पत्थर से वार किया गया. हालांकि पुलिस टीम मुख्य आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार करने में सफल रही. 112 पुलिस टीम के पीटीसी सरोज कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर सात नामजद सहित 30 से 35 अज्ञात लोगों पर प्राथमिक दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि बरियरिया गांव के वार्ड नंबर 11 में सोमवार की संध्या 112 पर फोन आया कि किसी के घर में चोर घुसा हुआ है. इस सूचना पर जब टीम पहुंची तो मुकेश यादव एवं उनके सात सहयोगी सहित 30 से 35 अज्ञात लोग एक साजिश के तहत पुलिस टीम पर हमला कर दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से लाठी डंडा और पत्थर से प्रहार किया गया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी व अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है.
क्या कहते है अधिकारी
पुलिस गाड़ी 112 का शीशा टूट गया है. मामले में सात नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले नहीं बख्शे जायेंगे. कानून सम्मत कार्रवाई होगी.स्वर्ण प्रभात,एसपी, पूचं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










