इनामी बदमाश मोनू चवन्नी का यूपी में एनकाउंटर, शहाबुद्दीन गैंग के लिए करता था काम
इनामी बदमाश मोनू चवन्नी
Monu Chavanni Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें बिहार का इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी ढेर हो गया है. मोनू चवन्नी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था.
Monu Chavanni Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें बिहार का इनामी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी ढेर हो गया है. मोनू चवन्नी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था. मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोनू के पास से एके-47, एक 9-एमएम पिस्टल, बोलेरो जीप और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.
मूल रूप से मऊ का रहने वाला सुमित उर्फ मोनू फिलहाल बिहार में रह रहा था. यहीं पर अपना साम्राज्य स्थापित किया था. वह वहां शहाबुद्दीन के गैंग के लिए काम करता था.
मंगलवार को तड़के जनपथ जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और 3 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें यूपी एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई में मऊ निवासी बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू को मार गिराया. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मोनू चवन्नी के ऊपर 24 मामले दर्ज थे
बदमाश सुमित सिंह उर्फ मोनू शातिर अपराधी था. वह एक हिस्ट्री शीटर से अपनी पहचान बनाया था. उस पर 24 से ज्यादा मामले दर्ज थे. यूपी एसटीएफ के जाबाज अफसर डीके शाही की टीम के साथ मंगलवार 2 जुलाई को उसकी मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से चल रहे ताबड़तोड़ फायरिंग में बदमाश मोनू ढेर हो गया.
जबकि, उसके दो साथी भागने में सफल रहे. पुलिस उन दोनों की भी तलाश में जुटी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: महिला चिकित्सक ने वार्ड पार्षद का काटा गुप्तांग, दो साल से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग…
श्रीकांत भारती हत्या से जुड़ा है नाम (shrikant bharti murder)
बिहार के सिवान जिले में 23 नवंबर 2014 को भाजपा सांसद के प्रतिनिधि और सर्राफ श्रीकांत भारती की हत्या हुई थी जिसमें मोनू शूटर का नाम आया था. पुलिस के मुताबिक, मोनू सुपारी किलर की तरह काम कर रहा था. साल 2014 में ही उसने बलिया में एक कारोबारी और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके अलावा भी उसने कई खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया है.
3 केस में 3 वर्ष से फरार चल रहे इनामी बदमाश मुन्ना नोएडा से गिरफ्तार
बेगूसराय का कुख्यात अपराधी मुन्नीलाल उर्फ मुन्ना राय (Munna Ray Arrest) पर एक लाख का इनाम घोषित था. गिरफ्तारी के डर से आरोपित दिल्ली-एनसीआर में अपना असली नाम छिपाकर मनीष के नाम से रह रहा था. आरोपी की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है जो हाईस्कूल पास है.
वर्ष 2013 में अवैध हथियार रखने के आरोप में बेगूसराय पुलिस ने जेल भेजा था. एक माह बाद जेल से छूटा था. उसके बाद भी कई छोटी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहा. बता दें कि 23 फरवरी 2021 में जमीन की रंजिश को लेकर पड़ोसी शत्रुधन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
शराब मामले में की हत्या
इसके बाद वर्ष 2022 में शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में पिंटू नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. तब से आरोपित फरार चल रहा था. आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ नोएडा की टीम ने एसटीएफ बिहार की टीम को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










