Madhubani News : अनशनकारी के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

नशन पर बैठी द्रौपदी देवी के बाद उनके पति रामसेवक यादव के समर्थन में गुरुवार को लगभग एक सौ महिलाएं व अन्य लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया.
फुलपरास. लौकही प्रखंड कार्यालय पर पिछले चौदह दिनों से अनशन पर बैठी द्रौपदी देवी के बाद उनके पति रामसेवक यादव के समर्थन में गुरुवार को लगभग एक सौ महिलाएं व अन्य लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया. अनशनकारी के समर्थक रामकुमार साह, स्वदेशी सदाय सहित एक सौ की संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे. समर्थक बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. कहा कि लौकही बीडीओ, सीओ, आरओ एवं थानाध्यक्ष लोगों पर कितना भी झूठा मुकदमा दर्ज करे डरने वाले नहीं है. नौ सूत्री मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. इधर, अनशनकारी से वार्ता के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनशन स्थल पहुंचकर मांगें पूरी करने का अश्वासन देते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन अनशनकारियों ने मौखिक वार्ता मानने को तैयार नहीं थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




