Madhubani News : पाठशाला में संगठन की मजबूती के लिए सीपीएम कार्यकर्ता सीखेंगे गुर

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

माकपा लोकल कमिटी की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

बिस्फी. माकपा लोकल कमिटी की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई. अध्यक्षता बिंदु यादव ने की. बैठक में सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने संगठन को अधिक मजबूत करने विधानसभा चुनाव में तन मन से लग जाने की अपील कार्यकर्ताओं से की. कहा कि सीपीएम के कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है. कहा कि बिस्फी में 15 एवं 16 जून को दो दिवसीय सीपीएम का पाठशाला लगाया जाएगा. पाठशाला में सीपीएम के केंद्रीय कमिटी सदस्य बादल सरोज भाग लेंगे. सीपीएम जिला कमिटी सदस्य और लोकल कमिटी के सचिव दो सौ से अधिक सीपीएम नेता कार्यकर्ता क्लास में भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है. स्वागत समिति के स्वगताध्यक्ष पूर्व प्रमुख शीला देवी, और सचिव बाबूलाल महतो एवं कोषाध्यक्ष बिंदु यादव को बनाया गया है. बैठक मे अंचल सचिव बाबूलाल महतो, ललित कुशवाहा, सीताराम यादव, योगेश कुमार, लालू प्रसाद, महेश सहनी, अरुण यादव, अखिलेश पंजियार, सुमित्रा देवी, पुरनी देवी, मीरा देवी, संजू देवी, मंजू देवी, कृष्ण नंदन शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन