Madhubani News : गौशाला रोड में नाला निर्माण नहीं होने से सालों भर सड़क पर रहता जलजमाव

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गौशाला रोड में नाला निर्माण नहीं होने से सालों भर सड़क पर रहता जलजमाव

13 नंबर गुमटी से बाबूसाहेब चौक के बीच गौशाला रोड के किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण सालों भर सड़क पर जल जमाव रहता है.

विज्ञापन

मधुबनी. 13 नंबर गुमटी से बाबूसाहेब चौक के बीच गौशाला रोड के किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण सालों भर सड़क पर जल जमाव रहता है. इस कारण पैदल चलने वाले लोगों, सड़क किनारे स्थित दुकानों में खरीददारी करने आने वाले ग्राहकों, चिकित्सकों के क्लिनिक में जाने वाले मरीजों व स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी होती है. स्थानीय लोग गौशाला रोड में नाला निर्माण के लिए कई बार नगर निगम में आवेदन दे चुके हैं. निगम प्रशासन द्वारा नाला निर्माण के संबंध में कोई पहल नहीं किया जा रहा है. गौशाला रोड में स्थित डॉ. गोविंद झा, डॉ. कौशल कुमार के क्लीनिक पर जाने वाले मरीज व उनके परिजन को जल जमाव से होकर क्लिनिक में जाना पड़ता है. डॉ. गोविंद झा ने बताया कि गौशाला रोड में नाला का निर्माण होना अति आवश्यक है. इस दिशा में निगम प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है. दुकानदार इरशाद अली ने बताया कि नाला का निर्माण नहीं होने के कारण सालों भर सड़क किनारे जल जमाव रहता है. गंदगी के कारण सड़क पर कीचड़ भी है. कीचड़ होकर गुजरने के क्रम में कई लोग, महिलाएं व बच्चे कीचड़ में गिर भी जाते हैं. गौशाला मोहल्ला, आदर्श नगर, बीएन झा कॉलोनी सहित आसपास के सभी मोहल्ला के निवासी को नाला निर्माण नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि यह सड़क पथ निर्माण विभाग का है. वहीं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक ने बताया कि यह सड़क एनएच जयनगर का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन