Madhubani News : भूतही बलान नदी में बढ़ा जलस्तर, खेतों में पहुंचा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : भूतही बलान नदी में बढ़ा जलस्तर, खेतों में पहुंचा बाढ़ का पानी

क्षेत्र से होकर गुजरने वाली भूतही बलान नदी में रविवार को जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गयी.

विज्ञापन

घोघरडीहा. क्षेत्र से होकर गुजरने वाली भूतही बलान नदी में रविवार को जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गयी. जिससे नदी का पानी कालीपुर, बथनाहा, बेलहा, ब्रह्मपुरा, गोनाही टोल और आनंद नगर सहित कई इलाकों के खेतों में फैल गया, लेकिन इससे किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है. किसान लंबे समय से बारिश की कमी से परेशान थे. खेतों में फैल रहे नदी के पानी से उन किसानों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जिन्होंने अब तक धान की रोपनी नहीं की है. स्थानीय किसान हरिनाथ कामत ने बताया कि पिछले कई दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़े थे. अब नदी का पानी खेतों तक पहुंचने से हम लोगों को रोपनी के लिए जरूरी पानी मिल जाएगा. गांवों में खेती-किसानी पर निर्भर बड़ी आबादी के लिए यह स्थिति वरदान साबित होगा. प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि जलस्तर अत्यधिक बढ़ने पर अलर्ट जारी किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन