Madhubani News : सभी दिव्यांग, बुजुर्गों व महिला मतदाता निर्भिक होकर करें मतदान : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सभी दिव्यांग, बुजुर्गों व महिला मतदाता निर्भिक होकर करें मतदान : डीडीसी

स्वीप कोषांग के तत्वावधान में क्षेत्र की कई पंचायत में एलइडी युक्त मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बिस्फी. मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वीप कोषांग के तत्वावधान में क्षेत्र की कई पंचायत में एलइडी युक्त मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह वाहन भीड़ भाड़ वाले विभिन्न चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम चल रहे हैं. उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए प्रखंड में व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एलईडी युक्त ऐसे वाहन चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले बूथ पर जा रहे है और लोगों को 11 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना एवं जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जागरूक किया जा रहा है. मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं, वृद्धों एवं महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किये जा रहे हैं. प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छता, सुगमता एवं सुरक्षा के मानकों का पूर्ण पालन अनिवार्य रूप से की जाएगी. मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन