Madhubani News : विनय कुमार झा बने सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी विधानसभा समन्वयक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विनय कुमार झा बने सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी विधानसभा समन्वयक

प्रखंड क्षेत्र की परसौनी गांव निवासी विनय कुमार झा को सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी विधानसभा का समन्वयक बनाया गया है.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र की परसौनी गांव निवासी विनय कुमार झा को सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी विधानसभा का समन्वयक बनाया गया है. सनातन बोर्ड परिषद बिहार प्रदेश के समन्वयक देवानंद मिश्र ने बताया कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेने और राजनीतिक विचारधारा और उनकी सक्रियता को देखते हुए सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी विधानसभा में समन्वयक नियुक्त किया गया है. अब धार्मिक विचार धारा की व्यापक प्रचार प्रसार एवं सनातन संस्कृति सनातन एकजुटता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे. समन्वयक नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है. बधाई देने वालों में पूर्व विधायक हरिभुषण ठाकुर बचौल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, अरुण कुशवाहा, चंद्रवीर यादव, बसंत यादव, संजय यादव, कुशेश्वर कुशवाहा, महानंद मिश्र, मुखिया वशिष्ठ नारायण झा, सरपंच रहमत आलम सहित मधुबनी जिला सनातन बोर्ड परिषद समन्वयक केशव झा ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन