भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 8:53 PM
चार पहिया वाहन में तस्करी कर ले जा रहे भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा.
मधेपुर. स्थानीय थाना पुलिस ने सुपौल जिले के सीमा से सटे सरौनी – भलुआही मुख्य सड़क पर चार पहिया वाहन में तस्करी कर ले जा रहे भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. धराए तस्कर की पहचान मधेपुर थाना के नवादा गांव निवासी नीरज कुमार और राजू कुमार साह के रूप में हुई है. बरामद शराब में 6 कार्टन एमसी डॉवल्स लग्जरी 180 एमएल के पैक में 288 बोतल नेपाल निर्मित करीब 52 लीटर और किंग फिशर वियर नेपाल निर्मित – 5 कार्टन , प्रति कार्टन में 500 एमएल का केन, कुल – 29.5 लीटर शामिल हैं. पुलिस शराब लदे मारुति सुजुकी वैगनर कार और उसमे लदे शराब को जब्त करते हुए कार में सवार दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. धाराये तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कारवाई के दौरान थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू, अपर थानाध्यक्ष महादेव साह, सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










