Madhubani News : स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के लिए जीविका को दिया प्रशिक्षण

Updated at : 26 Dec 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के लिए जीविका को दिया प्रशिक्षण

स्वास्थ, पोषण और स्वच्छता जीवन के लिए जरूरी है. बिना इस पर ध्यान दिए जीवन खुशहाल नहीं हो सकता.

विज्ञापन

मधुबनी. स्वास्थ, पोषण और स्वच्छता जीवन के लिए जरूरी है. बिना इस पर ध्यान दिए जीवन खुशहाल नहीं हो सकता. स्वास्थ खराब रहने से हमारी उत्पादकता घट जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय एक होटल में 35 चयनित जीविका दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता विषय पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण के दौरान जीविका दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता विषय पर विस्तार से बताया गया. खासकर जच्चा-बच्चा के स्वास्थ के लिए जानकारी दी गई. साथ ही गर्भधारण से लेकर बच्चे के दो वर्ष होने तक के दौरान विशेष सावधानी, खानपान, टीकाकरण एवं बीमारियों से बचाव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इस दौरान परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी बताया गया. प्रशिक्षित जीविका दीदी अपने प्रखंड स्तर के कर्मियों एवं जीविका कैडर को प्रशिक्षण देंगे. इनके माध्यम से जीविका दीदियों तक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता की जानकारी पहुंचाई जाएगी. स्वास्थ्य और पोषण के जिला प्रबंधक विवेक महाजन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है. इससे हमारी उत्पादकता बढ़ती है. हम अपना काम अच्छे से कर पाते हैं. इसलिए जीविका दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की जानकारी देकर उनका व्यवहार परिवर्तन किया जा रहा है. गरीब ग्रामीण महिलाओं की गरीबी में उनका खराब स्वास्थ्य बहुत जिम्मेदार होता है. उनकी सारी बचत और कमाई अक्सर बीमारियों के ईलाज में ही खर्च हो जाती है. इस वजह से वह गरीबी के दुष्चक्र से बाहर नहीं निकल पाती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए जीविका दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता की जानकारी देकर उनका व्यवहार परिवर्तन किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में जीविका मधुबनी के चयनित जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षक के रूप में विवेक कुमार महाजन ने भाग लिया. जीविका में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता थीम के प्रबंधक ने बताया कि जीविका दीदियों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता की बारीकियों से अवगत कराना था, ताकि वे प्रखंड, पंचायत, गांव स्तर पर जीविका दीदियों तक इसकी जानकारी पहुंचा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन