विधायक माधव आनंद ने पांच सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास, गांव-गांव सड़क नेटवर्क मजबूत करने की पहल

Updated:
विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शुभारंभ किया गया. विधायक माधव आनंद ने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का शुभारंभ किया गया. विधायक माधव आनंद ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी.

पांच प्रमुख सड़क परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

शुभारंभ की गई योजनाओं में गांधी चौक से कंजर टोली तक सड़क निर्माण, भच्छी स्टेडियम चौक से महादलित टोला तक सड़क, मकसूदा से पासवान टोला तक सड़क, एमएमजीएसवाई रोड से झखराही तक सड़क तथा खजूरी मेडिकल से महादलित टोला तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं. इन परियोजनाओं से क्षेत्र के कई गांवों और टोलों की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें: जिला अतिथि गृह में जनसुनवाई, विधायक बोले- जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत

सड़कों को बताया विकास का आधार

विधायक माधव आनंद ने कहा कि सड़क केवल ईंट, पत्थर और कंक्रीट का ढांचा नहीं होती, बल्कि यह विकास, अवसर और उम्मीदों को जोड़ने वाला सेतु होती है. अच्छी सड़कें बच्चों की शिक्षा, किसानों की बाजार तक पहुंच, मरीजों को समय पर उपचार और आम लोगों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

हर गांव तक विकास पहुंचाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर टोला और हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. बिना किसी भेदभाव के सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार कर एक समृद्ध और विकसित मधुबनी का निर्माण किया जाएगा.

जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में सुबोध चौधरी, अविनाश सिंह गॉड, अनुपम राजा, प्रियरंजन पांडेय, रंजीत कामत, बद्री राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर खुशी जताई.

यह भी पढ़ें: BPSC 70वीं परीक्षा में बाबूबरही की कृष्णा कुमारी बनीं डीएसपी, जिले का बढ़ाया मान

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन