Madhubani News : पति की लंबी आयु के लिए आज विवाहिता करेगी वट सावित्री की पूजा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा.

विज्ञापन

मधुबनी.

वट सावित्री व्रत सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा. यह पर्व विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख समृद्धि और पारिवारिक कल्याण की कामना के लिए करती है. इस त्योहार को मिथिलांचल की शादीशुदा महिलाएं बड़े ही मनोयोग से मनाती है. पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि वट सावित्री व्रत जेठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.

सोमवार को अमावस्या तिथि दिन के 11:1 के बाद अगले दिन 8:39 बजे तक रहेगा. इस वर्ष वट सावित्री में भरणी नक्षत्र शोभन एवं गंड योग का संयोग है. सोमवती अमावस्या एवं भौमी अमावस्या में वट सावित्री के पूजन का योग वर्षों बाद आया है. वट सावित्री की पूजा में महिलाएं उपवास रखती हैं, और वट वृक्ष की पूजा करती है. महिलाएं नए वस्त्र पहनकर वट वृक्ष के चारों ओर सूती धागा बांधकर वृक्ष के चारो ओर परिक्रमा करती है. फल, मिठाई, भींगी हुई चना की दाल, जल और अन्य पूजा सामग्री वट वृक्ष को अर्पित करेगी. पूजा करने वाली महिलाएं हाथ पंखे वट वृक्ष को हिलाती हैं. वट वृक्ष के नीचे महिलाएं व्रत की कथा सुनेगी. वट सावित्री व्रत न केवल एक धार्मिक परंपरा है. बल्कि यह भारतीय स्त्रियों के सामाजिक, पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक भी है. यह पर्व स्त्री की आंतरिक शक्ति, नारीत्व और आत्म बल को सम्मानित करता है.

फल व हाथ पंखे के दामों में हुई वृद्धि

वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार में फल खासकर लीची व आम एवं हाथ पंखा के दामों में काफी वृद्धि हुई है. बाजार में फलों की भारी मांग रहने के कारण दो दिन पहले तक 150 रुपये सैकड़ा मिलने वाला लीची रविवार को 200 से 250 रुपये में बिका. वहीं आम, अनार व सेव के भाव में भी काफी वृद्धि देखी गई. फलों के मूल्य वृद्धि वट सावित्री पूजा को लेकर हुई है. इसी प्रकार हाथ पंखा के दाम में भी काफी वृद्धि हुई है. दो दिन पूर्व हाथ पंखा 50 रुपये प्रति पंखा बिक रहा था जो बढ़कर 70 रुपये प्रति पंखा हो गया.

वट सावित्री पूजा में सुरक्षा का रहेगा इंतजाम

वट सावित्री पूजा में सुरक्षा के इंतजाम के लिए अपर पुलिस महानिदेशक पटना ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है. अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि पर्व के अवसर पर ऐसे स्थान जहां दोनों समुदाय के धार्मिक स्थल समीप है. उन सभी स्थानों पर सतर्कता आवश्यक है. इन स्थलों के अतिरिक्त हिंदू मुस्लिम समुदाय की मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी एवं सतर्कता आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन