भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 315 किलो यूरिया खाद जब्त, तीन युवक धराया

प्रतीकात्मक तस्वीर
मधुबनी: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 315 किलोग्राम यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल जब्त की है. इस दौरान तीन नेपाली नागरिकों को भी पकड़ा गया है.
Madhubani News: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध सीमा पार गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने बड़ी कार्रवाई की है. बाह्य सीमा चौकी दिघीया टोल पर तैनात एसएसबी जवानों ने 315 किलोग्राम इफको यूरिया खाद, एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल और एक साइकिल जब्त की है.
तीन नेपाली नागरिक पकड़े गए
कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने तीन नेपाली नागरिकों को भी हिरासत में लिया. प्रारंभिक कार्रवाई के बाद जब्त सामग्री और पकड़े गए तीनों व्यक्तियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, पिपरौन के हवाले कर दिया गया है.
सीमा पर विशेष निगरानी जारी
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त को और सख्त किया गया है.
यह भी पढ़ें: झंझारपुर में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत, युवाओं ने ली शपथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










