Madhubani News : तीन दिवसीय डीहवार मेला का हुआ शुभारंभ

कुमरखत पूर्वी पंचायत के महुलिया गांव स्थित डीहवार स्थान में ग्राम देवता की पूजा व तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुई.
लदनियां. कुमरखत पूर्वी पंचायत के महुलिया गांव स्थित डीहवार स्थान में ग्राम देवता की पूजा व तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुई. कलशयात्रा में शामिल 711 कन्या व महिलाओं ने महुलिया गांव स्थित लोचन धामी मंदिर से कलश उठाकर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गागन एवं सहजा नदी के संगम स्थल से जल भरकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए डीहवार स्थान में स्थापित की. कार्यक्रम का नेतृत्व छेदी ठाकुर ने किया. मेला का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य ललिता देवी एवं मुखिया नवीन कुमार यादव ने किया. डीहवार बाबा की पूजा अर्चना स्थानीय पुजारी राम एकबाल सिंह उर्फ भोली ने किया. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पड़ोसी देश नेपाल के कमलपुर, ईटाटार, सहोरबा, सनहैठा एवं अन्य गांव के हजारों श्रद्धालु यहां आकर अपनी मुरादे पूरी करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं. मेला का मुख्य आकर्षण प्रेतबाधा दूर करने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं. कार्यक्रम का संचालन मुखिया नवीन कुमार, छेदी ठाकुर, रामकृष्ण यादव, विश्वनाथ यादव, महेश प्रसाद साह, सोने लाल यादव, राम भरोस कामत, राम रतन चौपाल, राम पुकार मंडल, राम प्रसाद मुखिया, संजीव कुमार साह, लाल बाबू कामत, कपिल मंडल, वीरेंद्र कुमार यादव के सहयोग से किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




