देसी कट्टा व आठ जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम एसआई राम कुमार एवं थाना महाल चौकीदार ने मनियरवा लचका के पास बाइक पर सवार तीन अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया.
खजौली. गुप्त सूचना पर बुधवार की देर शाम एसआई राम कुमार एवं थाना महाल चौकीदार ने मनियरवा लचका के पास बाइक पर सवार तीन अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी मनियरवा गांव निवासी नीतीश कुमार के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस एवं मल्लिक टोल कन्हौली गांव निवासी पप्पू कुमार के पॉकेट से 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस बाइक चालक राधे कुमार, पप्पू कुमार एवं नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि मनियरवा गांव निवासी नीतीश कुमार, मल्लिक टोल कन्हौली गांव निवासी पप्पू कुमार एवं कन्हौली चापी गांव निवासी राधे कुमार तीनों अपराधी हथियार के साथ पहुंचा है. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. थानाध्यक्ष ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई राम कुमार को मनियरवा लचका के समीप पहुंचने पर पुलिस वाहन देखकर तीनों अपराधी बाइक से भागने का प्रयास किया. चौकीदार के सहयोग से तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




